ब्यूरो अमित कुमार

आर्यमगढ़ बस्ती, बेलईसा (आजमगढ़)।

नगर के आर्यमगढ़ बस्ती स्थित श्रीकृष्ण परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में एक भव्य हिन्दू सम्मेलन एवं बैठक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोग एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सम्मेलन को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाह आदरणीय वीरेंद्र जी भाई साहब का मार्गदर्शन (पाथेय) प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने उद्बोधन में समाज संगठन, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा एवं राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रमुख रूप से विभाग सह कार्यवाह रवि प्रताप सिंह, विभाग सह मंत्री विनोद सोनकर, बजरंग दल विभाग संयोजक अनुज दिनेश चौहान, राधा मोहन गोयल, सत्य विजय राय, दिनेश कुमार गुप्ता, शिवा बरनवाल (जिला कार्याध्यक्ष), मनोज शाही (विभाग सह मंत्री, विहिप), सूर्यांश सोनकर (जिला सह संयोजक), आलोक सिंह, राकेश पाण्डेय, आशीष वर्मा, पंकज, मोनू बरनवाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

सम्मेलन के दौरान हिन्दू समाज की एकता, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *