आर्यमगढ़ (आजमगढ़)।

नगर के आर्यमगढ़ बस्ती, श्रीकृष्ण परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में एक भव्य हिंदू सम्मेलन एवं बैठक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थल बेलईसा, आर्यमगढ़ रहा, जिसमें बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग शामिल हुए।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाह आदरणीय श्री वीरेंद्र जीभाई साहब ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया तथा समाज में संगठन की भूमिका, राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक एकता पर अपने विचार रखे। उनके उद्बोधन से उपस्थित कार्यकर्ताओं को वैचारिक पाथेय प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आर्यमगढ़, विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से

श्री रवि प्रताप सिंह (विभाग सह कार्यवाह, विश्व हिंदू परिषद),

श्री विनोद सोनकर (विभाग सह मंत्री, विश्व हिंदू परिषद),

श्री अनुज दिनेश चौहान (विभाग संयोजक, बजरंग दल),

श्री राधा मोहन गोयल, श्री सत्य विजय राय, श्री दिनेश कुमार गुप्ता, श्री शिवा बरनवाल (जिला कार्याध्यक्ष),

श्री मनोज शाही (विभाग सह मंत्री, विहिप आर्यमगढ़),

श्री सूर्याश सोनकर (जिला सह संयोजक),

श्री आलोक सिंह, श्री राकेश पाण्डेय, श्री आशीष वर्मा, पंकज, मोनू बरनवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सम्मेलन में हिंदू समाज की एकता, संस्कृति संरक्षण, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की सहभागिता रही, जिससे आयोजन सफल एवं प्रभावशाली रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *