आजमगढ से वरिष्ठ पत्रकार डा.बीरेन्द्र कुमार सरोज जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व में पांच दिवसीय आजमगढ़ महोत्सव 2025 सकुशल संपन्न

महोत्सव को सकुशल संपन्न कराने वाले आयोजन समिति के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को जिलाधिकारी ने दी बधाई*

जिलाधिकारी ने आजमगढ़ महोत्सव के आयोजन में अपना सकारात्मक योगदान देने वाले समस्त प्रबुद्धजनों का दिया धन्यवाद

आजमगढ़ महोत्सव-2025 के आयोजन की तिथि निर्धारित होने के उपरांत तत्काल ही सारी व्यवस्थाएं कर दी गयी शुरू- जिलाधिकारी*

महोत्सव की चल रही तैयारियों का प्रतिदिन निरीक्षण किया गया एवं निर्धारित तिथि से पूर्व ही समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई- जिलाधिकारी

*महोत्सव को भव्यता पूर्वक बिना चंदा लिए केवल सरकारी पैसे से आयोजन कराने पर मा0 कारागार मंत्री ने भी जिलाधिकारी की किया सराहना

महोत्सव के अन्तर्गत प्रतिदिन अलग-अलग प्रकार के आयोजन से दर्शकों ने भी खूब किया मनोरंजन- जिलाधिकारी*

मनोरंजन के साथ ही श्री अन्न एवं भूजल संरक्षण के बारे मे लोगो को किया गया जागरूक

आजमगढ़ / जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार के कुशल नेतृत्व में दिनांक 24 से 28 दिसंबर 2025 तक राजकीय पॉलिटेक्निक आजमगढ़ में आयोजित पांच दिवसीय आजमगढ़ महोत्सव 2025 तक सकुशल संपन्न हुआ।

जिलाधिकारी ने बताया कि आजमगढ़ 2025 का आयोजन बिना किसी प्राइवेट व्यक्तियों से चंदा लिए केवल सरकारी पैसे से किया गया है। आजमगढ़ महोत्सव 2025 के आयोजन में सहभागिता एवं सकुशल संपन्न कराने वाले आयोजन समिति के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को जिलाधिकारी ने बधाई दी।

जिलाधिकारी ने कहा कि आजमगढ़ महोत्सव 2025 मे सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उनकी पूरी पुलिस टीम का विशेष सहयोग रहा। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने आजमगढ़ महोत्सव 2025 के आयोजन में अपना सकारात्मक योगदान देने वाले समस्त प्रबुद्धजनों का भी धन्यवाद दिया।

जिलाधिकारी ने बताया कि आजमगढ़ महोत्सव-2025 के आयोजन की तिथि निर्धारित होने के उपरांत तत्काल ही सारी व्यवस्थाएं शुरू कर दी गई। महोत्सव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने नियमित रूप से अधिकारियों के साथ बैठक किया। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा प्रतिदिन आजमगढ़ महोत्सव 2025 की चल रही तैयारियों का अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते हुए निर्धारित समय से सभी आवश्यक तैयारियों को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे कि आयोजन में किसी भी प्रकार का रुकावट ना आए, जिसका परिणाम यह हुआ कि निर्धारित तिथि से पूर्व ही समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि आजमगढ़ महोत्सव 2025 को भव्य बनाने के लिए कार्यक्रम के प्रथम दिन का शुभारंभ मंडलायुक्त एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक के द्वारा कराया गया एवं समापन कार्यक्रम मा0 कारागार मंत्री श्री दारा सिंह चौहान द्वारा किया गया।

मा0 कारागार मंत्री ने भी इतने बड़े आजमगढ़ महोत्सव का भव्यता पूर्वक आयोजन बिना किसी व्यक्ति से चंदा लिए केवल सरकारी पैसे से कराने पर जिलाधिकारी की सराहना किया है।

आजमगढ़ महोत्सव 2025 के अंतर्गत प्रतिदिन ऑडिशन में चयनित स्थानीय कलाकारों एवं स्कूली बच्चों द्वारा लोक नृत्य, लोक गायन, एकल गायन, एकल नृत्य आदि की प्रस्तुति दी गई। महोत्सव के अन्तर्गत प्रतिदिन अलग-अलग प्रकार के आयोजन से दर्शकों ने भी खूब मनोजरंज किया।

इसके साथ ही पांच दिवसीय आजमगढ़ महोत्सव के प्रथम दिन ग़ज़ल संध्या के अंतर्गत अंजुमन रहबर एवं अन्य द्वारा गजल की प्रस्तुति दी गई। दूसरे दिन भजन संध्या के अंतर्गत हरिहरपुर घराना के कलाकारों द्वारा भजन की प्रस्तुति दी गई। तीसरे दिन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के मशहूर कवियों- डॉ0 सुनील जोगी, शम्भू शिखर, सर्वेश अस्थाना, प्रियांशु गजेंद्र, नीलोत्पल मृणाल, मणिका दुबे, विकास बौखल एवं अन्य कवियों अपने कविता की शानदार प्रस्तुति दी गई। चौथे दिन बॉलीवुड नाइट के अंतर्गत इंडियन आइडल फेम जतिन निगम एवं टीम द्वारा बॉलीवुड गानों की प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही पांचवे एवं अंतिम दिन भोजपुरी नाइट के अंतर्गत अरविंद अकेला (कल्लू) एवं डिंपल सिंह द्वारा भोजपुरी गानों की प्रस्तुति दी गई। उपरोक्त कार्यक्रमों से भारी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने खूब मनोरंजन किया। जिलाधिकारी ने किसानो एवं एफ पी ओ से अपील किया कि श्री अन्न के लिए प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की आवश्यकता है ताकि मिलेट्स के अच्छी कीमत मिल सके जिलाधिकारी ने कहा की प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के लिए जिला प्रशासन हर प्रकार की मदद के लिए तत्पर है जिस किसी किसान को प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के लिए लोन की आवश्यकता हो तो वह आकर सीधे हमारे कार्यालय मे सम्पर्क कर सकता है । महोत्सव के दौरान ही जल संरक्षण समस्या व समाधान बिषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे मे लोगो को बताया गया कि पृथ्वी पर उपलब्ध भूजल के सापेक्ष भारत मे सिर्फ चार प्रतिशत ही शुद्ध जल उपलब्ध है । जब कि हमारी जन संख्या पूरे विश्व की 18 प्रतिशत है पानी की आपूर्ति ऐसे ही बढता रहा तो 2030 तक पानी की मांग दुगनी हो जाएगी और आपूर्ति लगभग आधी हो जाएगी इस लिए पानी को बचाने के लिए ड्रिप इरीगेसन का उपयोग किया जाए तथा जहा तक सम्भव हो सके धान की जगह दलहन एव तिलहन की खेती को बढ़ावा दिया जाए । स्कूल काले के छात्र छात्राओ को जल संरक्षण के बारे मे जानकारी दी जाए । छात्रो को जल के रिडयूस रियूज रिचार्ज एवं रिसाइकल के बारे मे बताया जाए भूगर्भ मे जल संरक्षण के लिए रूफटाप वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाकर वर्षा का जल संरक्षित किया जा सकता है इस बार आजमगढ महोत्सव मे जिलाधिकारी महोदय के प्रयास से जनपद के प्रतिष्ठित होटल एव रेस्टोरेंट द्वारा श्री अन्न ( मिलेट्स) की रेसिपी बनाने वालो के भी स्टाल लगाए गए स्टाल मे श्री अन्न से बने हुए खाद्य पदार्थ का जिलाधिकारी द्वारा निरिक्षण किया गया तथा प्रसन्ना भी किया मिलेट्स की रेसिपी बनाने वाले होटल एवं रेस्टोरेंट के मालिको प्रोत्साहित करने के लिए जिलाधिकारी महोदय ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *