आजमगढ़ (हाफिजपुर)।

नव वर्ष के शुभ अवसर पर ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार यादव एवं पल्हनी ब्लॉक प्रमुख प्रमोद यादव से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें पौधे भेंट किए गए और आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार यादव को गुलदावरी का पौधा एवं ब्लॉक प्रमुख प्रमोद यादव को शेवंती का पौधा भेंट किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख पल्हनी प्रमोद यादव ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं पौधरोपण के क्षेत्र में किया जा रहा कार्य सराहनीय है। उन्होंने संगठन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नए साल में आप लोग नई ऊंचाइयों को छुएं और अपनी अलग पहचान बनाएं। उन्होंने सभी ग्रामीण सफाई कर्मचारी साथियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार यादव ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप लोग जनपद को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। आपका कार्य अत्यंत सराहनीय है, आप इसी तरह अपने जनपद का नाम रोशन करते रहें। हम आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का कार्य करेंगे।

इस कार्यक्रम में ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ओर से जिला अध्यक्ष सीपी यादव, जिला महामंत्री ओंकारनाथ, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, संगठन मंत्री जनार्दन यादव, जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सोनकर, सेक्टर प्रभारी अनिल मौर्य, रतन यादव, रामाश्रय कुमार, पल्हनी ब्लॉक अध्यक्ष रमेश कुमार यादव, मुरली यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *