आजमगढ़।

आज दिनांक 3 जनवरी 2026 को नव वर्ष के अवसर पर सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी एवं जनपद के लोकप्रिय कर्मचारी संघ नेता गिरीश चंद्र चतुर्वेदी के पैतृक आवास रैदोपूर में ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर संघ की ओर से मां दुर्गा जी की प्रतिमा भेंट कर अंगवस्त्र देकर श्री चतुर्वेदी को सम्मानित किया गया तथा नव वर्ष 2026 के लिए शुभकामनाएं दी गईं। संघ पदाधिकारियों ने कामना की कि नया साल उनके जीवन में नई खुशियां, नई उम्मीदें और अपार सफलता लेकर आए तथा मां दुर्गा की कृपा सदैव बनी रहे।

सम्मान समारोह के दौरान गिरीश चंद्र चतुर्वेदी ने ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी का कार्य अत्यंत सराहनीय है। इसी प्रकार कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते हुए जनपद का नाम रोशन करते रहें। ईश्वर सदैव आप सभी के साथ हैं।

इस कार्यक्रम में

जिला अध्यक्ष सीपी यादव, जिला महामंत्री ओंकारनाथ, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, जितेंद्र चौरसिया, अशोक कुमार प्रजापति सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

स्थान – रैदोपूर, जनपद आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *