आजमगढ़।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने की दिशा में जनपद आजमगढ़ में स्वच्छता अभियान लगातार जारी है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला पंचायत राज अधिकारी के आदेश क्रम में विकासखंड पल्हनी की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 6 जनवरी 2026 को सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के निर्देश एवं देखरेख में ग्राम पंचायत कोल पांडे में प्रधान के नेतृत्व में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा ठेले में कचरा भरकर हटाया गया, झाड़ू लगाई गई तथा नालियों की गहन सफाई की गई।

अभियान का उद्देश्य गांव को स्वच्छ रखना एवं मौसमी व संक्रामक रोगों के प्रकोप से बचाव करना है। इस अवसर पर गुलाब चौरसिया ने कहा कि “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए”—यह संदेश स्वच्छता अभियान को और मजबूत करता है।

सफाई कार्य में गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, इश्तियाक, बिट्टू सहित अन्य ग्रामीण सफाई कर्मचारी एवं ग्रामवासी मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा बताया गया कि शासन की मंशा के अनुरूप आगे भी स्वच्छ भारत मिशन के तहत यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

ग्राम पंचायत – कोल पांडे

विकासखंड – पल्हनी

जनपद – आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *