संवाददाता राधेश्याम मौर्या 
दीदारगंज-आजमगढ़
भारतीय जनता पार्टी के नेता स्व0फूलचंद भारती को शुक्रवार को उनकी दूसरी पुण्य तिथि पर उनके पैतृक आवास फूलपुर क्षेत्र के मुंडवर
गांव में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने पहुंच कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की तथा उनके ब्यक्तिव तथा कृतित्व पर प्रकाश डाला इस अवसर पर इंद्रपति सेवक ने बताया कि फूलचंद भारती
एक निडर एव कुशल ब्यक्तिव के ब्यक्ति थे वह हमेशा गरीबों मजलूमों के हक की लड़ाई को प्राथमिकता के साथ लड़ते थे 1993 में वह भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर तत्कालीन सरायमीर विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़े थे। इस अवसर पर रानू राजभर,
इंद्रपति सेवक , डा0अभिषेक रावत दिलीप बघेल, राममनी यादव, शैलेन्द्र यादव, बलवंत भारती ,लहुरी गौतम अच्छेलाल चौहान, राहुल यादव, प्रमोद राजभर आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *