आजमगढ़।
स्वच्छता जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए। जनपद के जिला अधिकारी के निर्देश पर पूरे जनपद में विशेष स्वच्छता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग के जिला पंचायत राज अधिकारी के आदेश के क्रम में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई करते हुए आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है, जिससे विभिन्न रोगों पर नियंत्रण पाया जा सके।
इसी क्रम में आज दिनांक 29 जनवरी 2026, दिन बृहस्पतिवार को जिला अधिकारी के बंगले के पीछे स्थित काशीराम आवास परिसर में ग्राम प्रधान की देखरेख में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान कचरा हटाया गया, झाड़ू लगाई गई तथा चुने का छिड़काव किया गया। साथ ही आसपास के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि साफ-सफाई से ही बीमारियों से बचाव संभव है।
अभियान के दौरान उपस्थित गुलाब चौरसिया ने कहा कि “कभी हार नहीं माननी चाहिए, क्योंकि मेहनत करने वाले लोग अंतिम दांव में पूरा परिणाम बदल देते हैं।” उन्होंने स्वच्छता को जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए सभी से स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।
इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सफाई कार्य में गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, महेंद्र शर्मा सहित अन्य ग्रामीण सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
