संवाददाता शरफुद्दीन आज़मी
9दिसम्बर मुबारकपुर समाधान दिवस पर शनिवार को जन शिकायत को सुनने पहुंचे जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज और पुलिस कप्तान अनुराग आर्य और फरियादियो की फरियाद सुने और मौके पर जाकर समस्या का समाधान करने के लिए सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी को आदेश दिए। एक घण्टा तक जन शिकायत को सुने और त्वरित निस्तारण का निर्देश दिए।
मुबारकपुर थाना परिसर मे समाधान दिवस का आयोजन हुआ था। समाधान दिवस पर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज और पुलिस कप्तान अनुराग आर्य पहुंचकर क्षेत्र से जन शिकायत लेकर आए फरियदियो की फरियाद सुनकर इसका समाधान करने का आदेश निर्देश दिए। इस अवसर पर लगभग दो दर्जन से अधिक प्रार्थना पत्र आए। एक भी प्रार्थनापत्र का मौके पर निस्तारण नहीं हुआ। सभी प्रार्थनापत्र का निस्तारण करने के सम्बन्ध में मौके पर पहुंच कर जांच कर निस्तारण करने का आदेश निर्देश दिए। पत्रकारों को पूछने पर कुछ भी बताने से मना कर दिए। बस इतना कहते हुए चले गए कि कुछ नया नहीं है।इस अवसर पर मुख्य रूप से थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार चौकी इंचार्ज मुबारकपुर संजय सिंह एस आई सुरेश यादव सहित तमाम राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन
मुबारकपुर थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस पर फरियाद सुनते हुए जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज और पुलिस कप्तान अनुराग आर्य।।
