पल्हनी/आजमगढ़।

विकासखंड पल्हनी के सम्मानित ब्लॉक अध्यक्ष रमेश चंद यादव की सुपुत्री का विवाह समारोह बुदैठा-भदुली स्थित मां दुर्गा मैरिज हॉल में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह में पहुंचे अतिथियों ने नवविवाहित वर-वधु को डहलिया का पौधा भेंट कर आशीर्वाद दिया तथा उनके सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि विवाह केवल दो व्यक्तियों का ही नहीं, बल्कि दो परिवारों का पावन मिलन होता है। सभी ने नवदंपति के उज्ज्वल भविष्य और जीवन में निरंतर खुशहाली की मंगलकामनाएं कीं।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सीपी यादव, जिला महामंत्री ओंकार नाथ, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, जिला संगठन मंत्री अखिलेश कुमार यादव, अटेवा के सोशल मीडिया प्रभारी नवल किशोर, मंत्री मनोज मौर्य, राजेंद्र यादव, पंचायत विभाग से सेवानिवृत्त पटल सहायक आत्मा तिवारी नाथ, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र कुमार, अभय चौहान, अनिल मौर्य, वीरेंद्र कुमार, बृजेश यादव, मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव, कार्यालय सचिव सुनील सिंह, बाबूराम, अतुल कुमार, अजय मौर्य, सुनील यादव, राजेश चौधरी, विपिन चौधरी, विपिन कुमार चौबे, विनोद कुमार, अनिल यादव, लाल जी विश्वकर्मा, श्री कृष्ण कुमार, श्री कृष्ण यादव, राजेंद्र यादव, श्री राम यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

समारोह का आयोजन भव्य और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां अतिथियों ने वर-वधु को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *