आजमगढ़ जनपद में संचालित 108 एंबुलेंस में एक बार फिर नवजात की किलकारी गूंजी।, मेहनगर ब्लॉक के क्षेत्र गांव बैजनाथपुर निवासी प्रसूता विभा उम्र 26 वर्ष को प्रसव पीड़ा होने पर स्वजनों ने 108 एंबुलेंस सेवा पर कॉल किया 108 एंबुलेंस संख्या यूपी 32FG0559 तुरंत मरीज के घर के लिए रवाना हो गई वहां से मरीज को एंबुलेंस में शिफ्ट करके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहनगर के लिए निकल पड़ी 108 एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी प्रियंका चौहान और पायलट राकेश कुमार ने बताया कि आज सुबह लगभग 09.42 am बजे कंट्रोल रूम लखनऊ से सूचना मिली। वह एंबुलेंस लेकर प्रसूता के घर मात्र 08 मिनट में 09.50 am पर पहुंच गए और वहां से प्रसूता और उसके परिजनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहनगर अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक प्रसूता को प्रसव पीड़ा बढ़ने लगी। जिस पर पायलट ने रास्ते में ही एंबुलेंस को रोक लिया और ईएमटी प्रियंका चौहान ने लखनऊ कॉल सेंटर पर स्थित इआरसीपी की सहायता से डॉक्टर रोचना की सलाह पर एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने एक पुत्र को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य है उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहनगर में भर्ती कराया एंबुलेंसकर्मियों के इस साहसिक कार्य की महिला के परिजनों द्वारा सराहना की गई। जिला प्रभारी अजय राय ने बताया कि जिला आजमगढ़ में 102 की 52 एम्बुलेंस और 108 की 51 एम्बुलेंस 24 * 7 निशुल्क आम जनमानस के सेवा में कार्यरत है
