नर्सिंग शिक्षा में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने हेतु वेदांता स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला जुटे छात्र

आज़मगढ़। नर्सिंग शिक्षा में आधुनिक तकनीकों के समावेश और व्यावहारिक कौशल को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पूर्वांचल का प्रतिष्ठित स्वास्थ्य सेवा केंद्र वेदांता स्कूल आफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस

, जो कि एक क्यूसीआई रेटेड ए ग्रेड मेंटर इंस्टिट्यूट

है, के तत्वावधान में एवं ईरा नर्सिंग इंस्टीट्यूट के सहयोग से रेवोलुशनइज़िंग नर्सिंग एजुकेशन एंड एडवांस सिमुलेशन ट्रेंनिग भारत की पहल पर दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य सिमुलेशन आधारित प्रशिक्षण प्रणाली के माध्यम से नर्सिंग विद्यार्थियों और शिक्षकों को आधुनिक एवं उन्नत प्रशिक्षण प्रदान करना था।

कार्यशाला की आयोजन अध्यक्ष प्रो. डॉ रीना पांडेय (प्राचार्य, पीएचडी नर्सिंग) रहीं। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समन्वय में प्रो.सनी मेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यशाला के दौरान ईरा नर्सिंग इंस्टीट्यूट से आए विशेषज्ञ वक्ताओं सनी मेल , प्रेम सिन्हा एवं कंचन राठौर

ने प्रतिभागियों को आधुनिक नर्सिंग शिक्षा में उपयोग की जा रही उन्नत सिमुलेशन तकनीकों, प्रशिक्षण उपकरणों तथा व्यावहारिक पद्धतियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि सिमुलेशन आधारित प्रशिक्षण विद्यार्थियों को वास्तविक क्लिनिकल परिस्थितियों के लिए बेहतर तरीके से तैयार करने में अत्यंत प्रभावी साबित हो रहा है।

कार्यशाला के दूसरे दिन डॉ. एन नीतू देवी

नर्सिंग कंसल्टेंट, स्टेट मेडिकल फैकल्टी, लखनऊ तथा कल्पना पुस्तेला सीनियर प्रोग्राम ऑफिसर, Jhpiego विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इसके अतिरिक्त

लाइफ लाइन एजुकेशन इंस्टिट्यूट से आए डॉ. शम्भू की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।

दूसरे दिन प्रतिभागियों को एडवांस एंडोस्कोपी तकनीक, एडवांस ऑटोस्कोपी सिमुलेटर, एडवांस चेस्ट ऑस्कल्टेशन सिमुलेटर, एडवांस IUCD इंसर्शन, एडवांस PPH मैनेजमेंट, एडवांस बोन मैरो एस्पिरेशन तथा एडवांस लंबर पंचर जैसी महत्वपूर्ण चिकित्सीय प्रक्रियाओं का सिमुलेशन आधारित व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को आधुनिक चिकित्सा प्रक्रियाओं से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान एवं कौशल प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने शोध एवं नवाचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में

प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान व तृतीय स्थान पाने वालों विजेताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

इस राष्ट्रीय कार्यशाला में विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आए नर्सिंग विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आधुनिक सिमुलेशन तकनीकों के माध्यम से अपने व्यावहारिक कौशल को और अधिक विकसित किया।

उल्लेखनीय है कि इस कार्यशाला को उत्तर प्रदेश नर्सिंग एंड मिडविवेस कांउसिल द्वारा 3 क्रेडिट पॉइंट प्रदान किए गए। साथ ही कार्यशाला में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर आयोजकों ने सभी अतिथियों, वक्ताओं, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएँ नर्सिंग शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, सशक्त एवं आधुनिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

 

 

इस अवसर पर वेदांता ग्रुप के डायरेक्टर विशाल जायसवाल ने मीडिया से मुखातिब होते कहा कि

दो दिवसीय हमारा यह जो सेमिनार है यह समझ जाइये कि हम लोग जनपद में पहली बार हो रहा है और यह राष्ट्रीय स्तर का सेमिनार है। जिससे बच्चों का कौशल विकास अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनेगी।

बड़े बड़े संस्थाओं से आये हुवे लोगो द्वारा छात्रों को जानकारी दी जा रही हैं ,प्रैक्टिकल के द्वारा सिखाया जाता है।

इसके लिए अलग अलग जनपदों के तमाम 500 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है।

वेदांता नर्सिंग कालेज और एरा इस्टीट्यूट अहमदाबाद दोनो

संस्थान संयुक्त रूप से कार्यशाला आयोजित किया गया है।

अभी ये कार्यक्रम नेशनल लेवल का हुआ आगामी समय मे ये कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा। एरा इंस्टिट्यूट के लोगो ने वेदांता नर्सिग छात्रों की सराहना किया। संस्था के डायरेक्टर विशाल जायसवाल ने कार्यक्रम में आए सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया एवं नर्सिंग छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *