आजमगढ़। जनपद के विकासखंड पल्हनी अंतर्गत ग्राम पंचायत मुजफ्फरपुर स्थित चंद्रमा ऋषि आश्रम परिसर एवं उसके आसपास सोमवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान जिला अधिकारी के निर्देश तथा जिला पंचायत राज अधिकारी के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।

अभियान के तहत तमसा नदी के किनारे एवं आश्रम के आसपास की सड़कों के दोनों पटरी पर साफ-सफाई की गई। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा नदी के अंदर तक जाकर कचरा हटाया गया तथा पूरे परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता सुनिश्चित की गई।

इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। अधिकारियों ने बताया कि बदलते मौसम में फैल रहे विभिन्न रोगों पर नियंत्रण पाने के लिए स्वच्छता अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सीपी यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, सेक्टर प्रभारी अभय चौहान, महेश यादव सहित अतुल कुमार, अजय कुमार मौर्य, सुनील यादव, रामबचन, मोहम्मद असलम, श्रीकृष्ण यादव, सुकून जान, मोहम्मद अहसान, रियाजुद्दीन, सुषमा यादव, भारती, महेंद्र कुमार समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *