आज़मगढ़:

जमालपुर, सिधारी स्थित St. Mary Xavier’s School में 31 मार्च 2026 को वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे विद्यालय परिसर में सम्पन्न हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय प्रबंधन द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वर्ष 2025-26 की टॉपर सूची (Top-10) भी जारी की गई, जिसमें निम्न छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया—

अशर खान (U.K.G.) – 99.8%

नादिरा जीशान (L.K.G.) – 99%

वैष्णवी विश्वकर्मा (कक्षा 1) – 98.87%

शिखा भारती (L.K.G.) – 98.5%

मरियम खान (L.K.G.) – 98.3%

नादिर अब्दुल्ला (कक्षा 2) – 98.25%

जियान खान (U.K.G.) – 98.2%

अन्या यादव (P.G.) – 97.9%

समृद्धि (P.G.) – 97.8%

श्रिष्टि वर्मा (U.K.G.) – 97.7%

इसके अतिरिक्त Best Uniform Award के लिए जेहरा खान (कक्षा 5) एवं अनायशा नजर (कक्षा 5) को सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रबंधक यादवेन्द्र यादव व प्रिंसिपल सोनिया यादव ने विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को सत्र 2025-26 की सफल पूर्णता पर शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *