आजमगढ़।
स्वच्छता हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे अपनाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इसी क्रम में स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार के निर्देश पर विकासखंड पल्हनी की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।
गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को ग्राम पंचायत कोल पांडे में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान घास की कटाई, नालियों की सफाई एवं सड़कों पर झाड़ू लगाकर पूरे क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया, ताकि बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सके।
इस मौके पर सफाई कर्मचारी गुलाब चौरसिया ने बताया कि सरकार द्वारा सौंपे गए दायित्व का वे पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन कर रहे हैं। उनका प्रयास है कि ग्राम पंचायत का बाजार एवं मोहल्ला स्वच्छ और सुंदर बना रहे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि “किसी पर उंगली उठाना आसान होता है, लेकिन किसी को आगे बढ़ाने के लिए उसकी उंगली पकड़ना कठिन होता है, इसलिए सभी को अपने दायित्व का पालन करते हुए स्वच्छता अपनानी चाहिए।”
अभियान में गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, इश्तियाक सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस पहल से गांव में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश फैल रहा है और ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ रही है।
