आजमगढ़। ग्रामीण चिकित्सक सहायतार्थ संघ द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रतिष्ठित चिकित्सकों एवं समाजसेवियों ने भाग लेकर बाबा साहब के विचारों को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर मुख्य अतिथियों—डॉ. अजीत कुमार, डॉ. वी.के. चौहान, डॉ. जनार्दन प्रसाद, न्यूरो रोग विशेषज्ञ डॉ. नीतीश यादव, समाजसेवी डॉ. इरफान अहमद, डॉ. तारिक शफीक एवं डॉ. हृदय चौहान—द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष डॉ. अमरनाथ बौद्ध ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, समानता और शिक्षा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

विशिष्ट अतिथि डॉ. वी.के. चौहान ने कहा कि बाबा साहब द्वारा दिया गया समानता और अधिकारों का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने चिकित्सकों से समाज के हर वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि संगठन लगातार समाज के हाशिये पर जीवन यापन करने वाले लोगों की मदद कर मानवता की सेवा कर रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अमरनाथ बौद्ध ने की, जबकि संचालन डॉ. आनंद रावत एवं डॉ. अमर कुमार ने संयुक्त रूप से किया। अंत में प्रदेश सचिव डॉ. आरबी रंजन ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने और समाज सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. अनिल कुमार, डॉ. ज्ञानचंद, डॉ. रंजीत गौतम, डॉ. शिवकुमार, डॉ. रामनिवास, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. देवेंद्र अम्बेडकर, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. सीबी सरोज, डॉ. त्रिभुवन राम, डॉ. मनोज कुमार यादव, डॉ. कैलाश मौर्य, डॉ. संदीप कुमार (मेंहनगर), डॉ. शादाब अहमद, डॉ. शाहिद, डॉ. आरडी भारत सहित अनेक चिकित्सकों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *