वाराणसी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन (डीडीयू जंक्शन) पर जीआरपी-आरपीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त टीम ने दो युवकों के पास मौजूद पिट्ठू बैग से इतने रुपये बरामद किए कि सभी की आंखें फटी की फटी रह गईं। दोनों के बैग से 55 लाख रुपये निकले। इतनी बड़ी रकम मिलने की सूचना आयकर विभाग को दी गई। आयकर अधिकारियों ने दोनों युवकों से पूछताछ की है। बताया जाता है कि दोनों युवक रुपए लेकर वाराणसी से पुणे जा रहे थे।
हालांकि दोनों रुपयों से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सके। बैग में पांच-पांच लाख रुपये की गड्डी बनाकर रखे गए थे। गिनती करने पर कुल 55 लाख रुपये बरामद हुए। वाराणसी से आई आयकर विभाग को रुपये और आरोपियों को सौंप दिया गया। आगे की कार्रवाई आयकर विभाग करेगी।
रिपोर्टर अनिल कुमार प्रजापति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *