चंदौली। सैयदराजा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन से दो गोवंश बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी गोवंशों को वध के लिए बिहार ले जा रहा था। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक, 7 अक्टूबर 2026 को सैयदराजा पुलिस टीम जेठमलपुर में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चंदौली की ओर से बिना नंबर की टाटा ACE गोल्ड पिकअप में गोवंश लादकर बिहार ले जाए जा रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एनएच-02 हाईवे पर ग्राम रमऊपुर स्थित काला शाह बाबा मजार के पास बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस के अनुसार, चालक बैरियर से पहले वाहन धीमा कर चलती गाड़ी से कूदकर भागने लगा, लेकिन वाहन बैरियर से टकराकर रुक गया। पुलिस टीम ने पीछा कर चालक को पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान रोहित यादव पुत्र राजेन्द्र यादव, निवासी बनौली डिग्घी, थाना व जनपद चंदौली के रूप में हुई। पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो उसके डाले से दो गोवंश बरामद हुए।

पुलिस ने बताया कि मामले में थाना सैयदराजा पर मु0अ0सं0 296/2026 के तहत गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ में सामने आई जानकारी

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बरामद दोनों गोवंशों को वध के लिए बिहार ले जा रहा था। पुलिस का दावा है कि आरोपी पहले भी गोवंशों की तस्करी कर चुका है और गोवध संबंधी मामलों में जेल जा चुका है।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ चंदौली और मिर्जापुर जनपद के विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं।

बरामदगी

– 02 गोवंश (गाय)
– 01 टाटा ACE गोल्ड पिकअप वाहन, सफेद रंग, बिना नंबर

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी एनएच-02 हाईवे स्थित काला शाह बाबा मजार के पास, ग्राम रमऊपुर में की गई। कार्रवाई थानाध्यक्ष सैयदराजा अशोक कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।

AKCLIVENEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *