संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत बीडीओ के निर्देश पर चला अभियान, मजदूर दिवस कार्यक्रम से पहले तेज हुई तैयारी

आजमगढ़, 29 अप्रैल 2026 (बुधवार):

जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खंड विकास अधिकारी के निर्देश पर विकासखंड पल्हनी अंतर्गत ग्राम पंचायत मुजफ्फरपुर स्थित चंद्रमा ऋषि धाम में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देशानुसार जनपद के सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा लगातार सफाई अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को मुजफ्फरपुर स्थित चंद्रमा ऋषि आश्रम परिसर में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई की गई।

अभियान के तहत मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में घास की कटाई, झाड़ू लगाकर कचरे का निस्तारण तथा दवा का छिड़काव किया गया। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में विभिन्न संक्रामक रोगों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिल सके।

सफाई कर्मचारियों ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए स्वच्छता बनाए रखने की अपील की और कहा कि सभी लोग अपने आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, जिससे बीमारियों से बचाव हो सके।

गौरतलब है कि चंद्रमा ऋषि धाम परिसर में आगामी मजदूर दिवस के कार्यक्रम को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है, जिसके तहत परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया जा रहा है।

इस दौरान जिला अध्यक्ष सीपी यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, संजय कुमार, उमेश यादव, रतन यादव, कमलेश कुमार, भगवान मौर्य, मोहम्मद असलम, जान मोहम्मद, रियाजुद्दीन, जागृति प्रसाद, रामबचन, महेंद्र कुमार शर्मा, रामसमुज, सुनील कुमार, राजबहादुर चौधरी, श्रीराम और अरविंद कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *