दिनांक 16/05/2026 को कोटिला चेक पोस्ट स्थित ए पी एस रेजिडेंशियल एकेडमी मे प्रवेश परीक्षा का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। परीक्षा में जनपद एवं आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से आए कुल 325 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाया। सुबह से ही विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का उत्साह देखने योग्य था।

परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, अनुशासन एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया गया। एकेडमी परिसर में विद्यार्थियों के लिए बेहतर बैठने, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसकी अभिभावकों ने खुलकर सराहना की।

एकेडमी प्रबंधन ने बताया कि ए पी एस रेजिडेंशियल एकेडमी का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रतिभाशाली एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। प्रवेश परीक्षा के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों को एकेडमी द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रहने एवं खाने की सम्पूर्ण सुविधा निशुल्क प्रदान की जाती है, ताकि कोई भी प्रतिभा आर्थिक अभाव के कारण पीछे न रह जाए।

संस्था के डायरेक्टर ग्यास असद खान ने कहा कि यह संस्था केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन, संस्कार एवं बेहतर भविष्य निर्माण के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है।

परीक्षा के सफल आयोजन पर एकेडमी सेक्रेटरी/प्रबंधक सीए मोहम्मद नोमान ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *