पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, धानापुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

चन्दौली। धानापुर पुलिस ने अपनी पत्नी की हत्या के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पति ने ईंट भट्ठे पर हुए विवाद के दौरान अपनी पत्नी की मारपीट कर हत्या कर दी थी।

जानकारी के अनुसार थाना धानापुर क्षेत्र के ग्राम ओड़ौला स्थित ईंट भट्ठे पर 04 जून 2026 को विनोद मांझी पुत्र हरि मांझी निवासी ग्राम सुन्दरचक टोला मतासो थाना फतेहपुर जिला गया (बिहार) का अपनी पत्नी फुलवा देवी से खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया था। गुस्से में आकर आरोपी ने पत्नी को ईंट भट्ठे पर पटक कर मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना के संबंध में थाना धानापुर पर मु.अ.सं. 86/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक धानापुर त्रिवेणी लाल सेन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त विनोद मांझी (55 वर्ष) को ग्राम ओड़ला स्थित कूड़ा घर के पास दैत्रा बाबा के पेड़ के नीचे चबूतरे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन, कांस्टेबल इन्द्रजीत यादव, रिक्रूट कांस्टेबल योगेश सिंह एवं रिक्रूट कांस्टेबल अमन पटेल शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *