आजमगढ़। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। ग्राम पंचायत मुजफ्फरपुर स्थित चंद्रमा ऋषि आश्रम परिसर में जिला अधिकारी के निर्देश पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। विकासखंड पल्हनी के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने परिसर में घास की कटाई, झाड़ू लगाकर सफाई, कूड़ा-कचरा हटाने और दवा का छिड़काव कर साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया।

जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान की देखरेख सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुनील मिश्रा ने की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और साफ-सफाई के प्रति सभी लोगों को जागरूक होना चाहिए। वर्तमान समय में फैल रहे विभिन्न रोगों की रोकथाम के लिए स्वच्छ वातावरण बनाए रखना बेहद जरूरी है।

शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा लगातार विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चंद्रमा ऋषि आश्रम परिसर को योग दिवस कार्यक्रम के लिए पूरी तरह तैयार किया जा रहा है।

अभियान के दौरान वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, सेक्टर प्रभारी अभय चौहान, संजय कुमार, उमेश यादव, रामबचन, रियाजुद्दीन, जान मोहम्मद, अहसान, सुरेश यादव, रामकुमार, अशोक चौहान, सुनीता यादव, ममता, श्रीकृष्ण यादव, मोहम्मद असलम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

स्थान — ग्राम पंचायत मुजफ्फरपुर, चंद्रमा ऋषि आश्रम, जनपद आजमगढ़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *