अटेवा उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सभी कर्मचारियों का जीवन का आधार पुरानी पेंशन लागू हो

जिला अध्यक्ष सीपी यादव ने बताया कि जनपद के अटेवा के जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव जी के अध्यक्षता में ओपीएस की लड़ाई लगातार लड़ी जा रही है जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती है तब तक हम दिन रविवार को पौधारोपण के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी से प्रदेश के मुख्यमंत्री जी से पुरानी पेंशन की बहाली के लिए इसी तरह लड़ते रहेंगे।

गुलाब चौरसिया ने बताया कि आज दिनांक 14 जून 2026 को चंद्रमा ऋषि आश्रम पर बादाम का पौधा लगाकर सरकार से पुरानी पेंशन बहाली मांग करते हुए शिक्षक मांगे पुरानी पेंशन ग्रामीण सफाई कर्मचारी मांगे पुरानी पेंशन देश के कर्मचारी मांगे पुरानी पेंशन जब तक ओपीएस बहाल नहीं होती है तब तक हम वृक्षारोपण के माध्यम से इसी तरह मांगते रहेंगे।

अभय चौहान ने बताया पुरानी पेंशन कर्मचारियों को हक है, अनिल मौर्य ने बताया पुरानी पेंशन बुढ़ापे का सहारा है इसे सरकार को लागू करना होगा जब तक पुरानी पेंशन लागू नहीं होती है तब तक इसी तरह आंदोलन चलता रहेगा अटेवा के जिला मीडिया प्रभारी नवल किशोर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु जी के सपनों को साकार करने के लिए सभी कर्मचारी ओपीएस बहाली के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी तब तक जब तक हमारे हक की लड़ाई पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती है आज के पौधारोपण मे ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की तरफ से जिला अध्यक्ष सीपी यादव वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया जिला मीडिया प्रभारी नवल किशोर ब्लॉक पर्यवेक्षक अभय चौहान सेक्टर प्रभारी अनिल मौर्य महेश यादव अजय मौर्या अतुल कुमार रामसमऊज रामबचन राजाराम भारती सिंह सभाजीत यादव आदि लोग उपस्थित रहे चंद्रमा ऋषि आश्रम मुजफ्फरपुर तमसा तट जनपद आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *