आजमगढ़, 25 जून। जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में बेलैसा चौराहे से पंचवटी कॉलोनी तक नालियों की पटिया उठाकर व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
वर्तमान समय में विभिन्न संक्रामक एवं संचारी रोगों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि स्वच्छ वातावरण के माध्यम से बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके। जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर विकासखंड की सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सफाई कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित कर रहे हैं।
अभियान के दौरान लोगों से अपील की गई कि वे अपने घरों एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखें, जलभराव न होने दें तथा स्वच्छता संबंधी नियमों का पालन करें, जिससे रोगों की रोकथाम में सहायता मिल सके।
ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सी.पी. यादव के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, सेक्टर प्रभारी राजबहादुर चौधरी, सेक्टर प्रभारी बृजकेश यादव, मंत्री बाबूराम, संजय कुमार, जितेंद्र कुमार, महताब पाल, सिरमोद, रामबचन, श्रीराम, अखिलेश कुमार सहित अन्य सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह अभियान पंचवटी कॉलोनी, बेलैसा क्षेत्र में संचालित किया गया, जहां सफाई कर्मियों ने नालियों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
