महामहिम राज्यपाल महोदया के निर्देशा अनुसार ‘आनंदी मां-एक जीवन बचाओ एवं कैंसर मुक्त भारत यात्रा’ पर स्त्री वेलफेयर फाउन्डेशन के समन्वय से शिब्ली नेशनल कॉलेज आजमगढ़ में प्राचार्य अफसर अली की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ कार्यक्रम के संयोजक प्रो. आसिफ कमाल के निर्देशा अनुसार बी.एड. विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर मोहम्मद उज़ैर ने सभागार में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों, पत्रकारों, शिक्षकों तथा छात्राओं का स्वागत करते हुए किया। पूर्वांचल मीडिया प्रभारी डॉ पूजा सिंह ने कैंसर मुक्त भारत एवं HPV वाइरस के विषय में छात्राओं को सामान्य रूप से अवगत कराया। मुख्य अतिथि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ विपिन यादव ने सभा को संबोधित करते हुए महामहिम राज्यपाल महोदया आनंदी बेन का आभार व्यक्त करते हुए कैंसर के लक्षणों से छात्राओं को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर अधिकतर वैवाहिक लोगों में होता है, संतानों की उत्पत्ति में बहुत कम अन्तराल होने के कारण भी सर्वाइकल कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है। इस कैंसर से पीड़ित लोगो की संख्या में भारत प्रथम स्थान पर है जहाँ प्रत्येक वर्ष लगभग तीन लाख लोग इससे प्रभावित पाए जाते हैं, जिनमें से लगभग डेढ़ लाख लोगों की मृत्यु प्रत्येक वर्ष हो जाती है। सर्वाइकल कैंसर का HPV वाइरस मुख्यतः चार प्रकार के होते हैं किन्तु अबतक यह कुल नौ प्रकार के प्राप्त हुए हैं।

इस संक्रमण से बचने हेतु डॉ विपिन यादव ने बताया कि भारत सरकार के प्रयास से सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया द्वारा निर्मित HPV टीका सभी महिला व पुरुषों को लगवाने की सलाह दीं। इससे अतिरिक्त HPV टीका मुह के कैंसर, अनल कैंसर एवं जननांगों के आसपास होने वाले मस्से से भी बचाता है यह टीका 98 प्रतिशत तक असरदायक होता है इस टीके को 9 से 14 वर्ष की आयु के लोगों के लिए दो खुराक एवं 15 से 26 वर्ष की आयु के लोगों के लिए तीन खुराक लेना होता है साथ ही साथ उन्होंने बताया कि गर्भवती स्त्री इस टीका को नहीं लगवा सकती हैं। भारत सरकार कैंसर मुक्त भारत बनाने हेतु एक डोज़ मुफ्त में लगा रही है।

‘आनंदी मां-एक जीवन बचाओ एवं कैंसर मुक्त भारत यात्रा’ के तहत शिब्ली नेशनल कॉलेज आजमगढ़ में एक विशेष रैली भी निकली। साथ ही कॉलेज की प्रथम सौ छात्राओं को यह टीका मुफ्त में लगाया जायेगा। कार्यक्रम में डॉ अवधेश कुमार सिंह, डॉ प्रदीप कुमार मिश्रा, डॉ अफजाल अहमद, डॉ नदीम अहमद, डॉ शालिनी मिश्रा, डॉ गीता, शोएब अज़ीज़, डॉ सीमा सादिक, डॉ शगुफ्ता खानम, डॉ शाहीन बानो, हेरा रिजवान, डॉ अनीता राय, डॉ जोया, डॉ आलम, विभिन्न पत्रकार साथियों के साथ समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रोफेसर मोहम्मद ताहिर के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *