आजमगढ़ जिले के मेहनगर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम अमारी में जी राम जी गारंटी रोजगार योजनाओं की धज्जियां खुले आम उड़ा रहे हैं ग्राम प्रधान व सचिव मशट्रोल में 100 मजदूर की हाजिरी डेली लगाई जा रही है लेकिन मौके पर एक भी काम नहीं हो रहा है| जब ग्रामीणों से पूछा गया तो ग्रामीणों ने बताया कि लटवा पोखरी पर कोई वृक्षारोपण नहीं किया जा रहा है| और ना ही निटुआ पोखरी की खुदाई चल रही है | यह तो एक साल पहले जेसीबी से खुदाई किया गया था | जब इस मामले पर सेक्रेटरी से पूछा गया तो सेक्रेटरी साहब बोले कि सबूत जुटा लिए हो तो निकलो वहां से चोरी भी और सीना जोरी भी | लेकिन इस प्रकरण पर जब डीसी मनरेगा आजमगढ़ से बात हुआ तो उन्होंने बोले की APOसाहब को आदेश कर दिया जा रहा है मनरेगा में धांधली पाई जाती है तो उनके सभी मनरेगा कार्यों को जीरो किया जाएगा और उनके प्रधान व सचिव के ऊपर कठोर कार्रवाई किया जाएगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *