आजमगढ़, 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजमगढ़ के सुप्रसिद्ध शिक्षण संस्थान चिल्ड्रन कॉलेज एवं स्कूल्स के सभी परिसरों में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ पूरे हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाई गई। राष्ट्रीय स्वाभिमान एवं गौरव का प्रतीक तिरंगा पूरे आन-बान-शान के साथ लहराया। इस दौरान विद्यालय परिसरों की आकर्षक सजावट और विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार बना दिया।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चिल्ड्रन कॉलेज, चिल्ड्रन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चिल्ड्रन हायर सेकेंडरी स्कूल, चिल्ड्रन सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल (प्रस्तावित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल), प्रो. बजरंग त्रिपाठी सैनिक स्कूल सहित संस्थान से संबंधित सभी विद्यालयों में प्रधानाचार्यों द्वारा सर्वप्रथम राष्ट्रीय ध्वज का आरोहण किया गया। इसके बाद तिरंगे को सलामी देकर राष्ट्रगान के साथ देश के वीर सपूतों को नमन किया गया।सभी विद्यालयों के परिसर स्वतंत्रता दिवस की थीम पर आकर्षक ढंग से सजाए गए थे। रंग-बिरंगे गुब्बारों, तिरंगे के रंगों और देशभक्ति से जुड़ी सजावट से विद्यालय परिसर दुल्हन की तरह सजे नजर आए।ध्वजारोहण के उपरांत विद्यालयों में देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ। विद्यार्थियों ने देशभक्ति के सुमधुर गीत, ओजस्वी भाषण, मनमोहक नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों में राष्ट्रप्रेम, देश के प्रति समर्पण और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की झलक देखने को मिली।इस अवसर पर संस्थान के प्रबन्धक डॉ. कृष्णमोहन त्रिपाठी, संस्थापक प्रधानाचार्या मैडम रीता राठौर, उपप्रबन्धक श्री वेदान्त त्रिपाठी, उपाध्यक्षा सुश्री नियति त्रिपाठी, प्रधानाचार्या सपना सिंह सहित सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने अपने संबोधनों में स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया।उन्होंने कहा कि देश की आजादी असंख्य वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम है। आज की पीढ़ी का दायित्व है कि वह स्वतंत्रता के मूल्यों को समझे तथा शिक्षा, अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के माध्यम से देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे।वक्ताओं ने अमर शहीदों द्वारा देखे गए एक सशक्त, शिक्षित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के सपनों को साकार करने का संकल्प भी दिलाया।पूरे दिन विद्यालय परिसरों में देशभक्ति का उत्साह और उल्लास देखने को मिला। विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। राष्ट्रप्रेम और गौरव की भावना से ओत-प्रोत वातावरण में चिल्ड्रन कॉलेज एवं स्कूल्स में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह सभी के लिए अविस्मरणीय बन गया।
