आजमगढ़:पुरानी पेंशन बहाली, NPS/UPS एवं निजीकरण के विरोध तथा RTE लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर TET अनिवार्यता समाप्त करने की माँग को लेकर जिला मुख्यालय के डीएवी इंटर कॉलेज के पास स्थित गांधी तिराहे से जिलाधिकारी कार्यालय, आजमगढ़ तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
यात्रा में हजारों की संख्या में शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों ने तिरंगा हाथ में लेकर प्रतिभाग किया।
पुरानी पेंशन बहाल करो , NPS-UPS वापस लो,निजीकरण बंद करो के नारों से पूरा शहर गूंज उठा।
यात्रा को संबोधित करते हुए अटेवा आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष सुभाष चन्द यादव ने कहा कि हमारा संकल्प – पेंशन की बहाली है जब तक सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
जिला महामंत्री डॉ० रामजी वर्मा ने कहा कि RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों पर TET थोपना अन्याय है। इसे तुरंत वापस लिया जाए। NPS और UPS के नाम पर कर्मचारियों के भविष्य से खिलवाड़ बंद हो।
वरिष्ठ कर्मचारी नेता और संरक्षक गिरीश चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षक-कर्मचारी अब एकजुट हो चुका है। एकता ही हमारी ताकत है और इस एकता से ही हम अपना हक लेकर रहेंगे।
तिरंगा यात्रा जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। वहां पदाधिकारियों ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय, उत्तर प्रदेश सरकार तथा माननीय प्रधानमंत्री महोदय, भारत सरकार के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण पर रोक और TET अनिवार्यता समाप्त करने की माँग की गई।
विभिन्न विभागों के नेताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने शीघ्र पुरानी पेंशन बहाल नहीं की, निजीकरण नहीं रोका और TET की अनिवार्यता समाप्त नहीं की, तो 25 सितंबर 2026 को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इन्हीं मांगों को लेकर एक विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें पूरे प्रदेश से लाखों कर्मचारी शामिल होंगे।
कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी,सफाई कर्मचारी, बिजली विभाग,राजस्व विभाग,ग्राम पंचायत अधिकारी संघ,ग्राम विकास अधिकारी संघ,कृषि,सिंचाई सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भी भारी संख्या में भाग लेकर आंदोलन को समर्थन दिया।
इस कार्यक्रम में पंचायत अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष आशीष सिंह प्रशांत यादव,डॉ० बृजेश कुमार, राजनरायन यादव, विद्यासागर पटेल,लालजी यादव,विनीता सिंह, विंदू यादव,रीना सिंह,सी०पी० यादव, बैजनाथ कन्नौजिया, राकेश यादव,ओमकार सिंह, घनश्याम यादव, मनोज कुमार मौर्य, आदित्य कुमार, गुलाब चौरसिया, बद्री प्रसाद गुप्ता, विनोद दुबे, नाहिदा अंसारी, संजय कुमार, अवधेश कुमार, सैयद जुल्फिकार अली रिजवी, दीपक कुमार, महेंद्र कुमार “मृदुल” सहित हजारों शिक्षक,जिला मीडिया प्रभारी नवल किशोर ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव राम प्रताप यादव जिला महामंत्री ओंकारनाथ अनिल कुमार अभय चौहान सुनील सिंह अशोक कुमार प्रजापति मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र कुमार कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे
