आजमगढ़। कंपोजिट विद्यालय हसनपुर, विकासखंड रानी की सराय, आजमगढ़ में विद्यालय की पुरातन छात्रा मंसा सिंह ( प्रवक्ता भूगोल पत्राचार शिक्षा संस्थान प्रयागराज यूपी )के सम्मान में एक गरिमामय एवं प्रेरणादायी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामवासियों ने पुरातन छात्रा की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

समारोह में प्रवीण राय जी, अजय सिंह जी, सुरेंद्र यादव जी, कमलेश यादव जी, सुशील सिंह (ARP), ब्रिजेश सिंह (ARP), विनय यादव (ARP), मिथिलेश (ARP) दीनानाथ यादव जी, सतप्रकाश यादव जी, आनंद सिंह जी, वंदना राय जी, निधि यादव जी, पूजा राय जी, आयशा खान जी सहित अनेक गणमान्य लोगों की गरिमामय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने संबोधन के माध्यम से ग्रामवासियों एवं उपस्थित छात्र-छात्राओं को शिक्षा, मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय के पुरातन छात्र-छात्राएँ वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं। उनकी उपलब्धियाँ बच्चों में आत्मविश्वास पैदा करती हैं और उन्हें अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने शिक्षकों एवं अभिभावकों का सम्मान करने तथा जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह ने विद्यालय, पुरातन छात्रों एवं ग्राम समुदाय के बीच संबंधों को और मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *