आजमगढ़ के चौक पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को दिया गया सम्मान, पूजा सिंह ने बताया परंपरा का महत्व

आजमगढ़, चौक। करवा चौथ के पावन पर्व पर दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट की ओर से अनोखी पहल की गई। ट्रस्ट की अध्यक्ष पूजा सिंह के नेतृत्व में आजमगढ़ के चौक पर सुहागिन महिलाओं को करवा चौथ पूजा में इस्तेमाल होने वाले करवा और चलनी का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान महिलाओं ने करवा और चलनी प्राप्त की तथा अपने पति की दीर्घायु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।

ट्रस्ट की अध्यक्ष पूजा सिंह ने कहा कि संस्था का उद्देश्य सनातन परंपराओं को जीवित रखने के साथ ही विभिन्न त्योहारों पर महिलाओं को सम्मान देना है। करवा चौथ पति-पत्नी के अटूट प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से धार्मिक परंपराओं को बढ़ावा मिलता है और समाज में आपसी सद्भाव भी मजबूत होता है।

गौरतलब है कि दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट की ओर से आजमगढ़ जिले में पूरे वर्ष जनकल्याण और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन आयोजनों में महिला सशक्तिकरण को विशेष महत्व दिया जाता है। करवा चौथ पर ट्रस्ट की इस पहल की चौक पर मौजूद महिलाओं ने सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *