आजमगढ़। पुरानी कोतवाली स्थित क्वालिटी फूड पर आज करवा चौथ के पावन पर्व पर पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन *राजेश अरोड़ा* द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सौभाग्यवती महिलाओं ने उपस्थित होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की एवं अपने पति की लंबी आयु की कामना की।

पूजा-अर्चना के दौरान महिलाओं द्वारा गौरी-गणेश को फल, अनाज, फूल-माला, अक्षत आदि समर्पित किया गया। पूजन के पश्चात सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को करवा चौथ की बधाई दी एवं गले मिलकर खुशियां साझा कीं।

यह आयोजन हिन्दू, हिन्दुत्व एवं सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं के अपने पति के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना को सदैव मार्गदर्शन देता है।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने आयोजक राजेश अरोड़ा के इस प्रयास की सराहना की।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *