गहजी इंटर कॉलेज में भव्य तरीके से मनाया गया हीरक जयंती समारोह,
अतीत का आदर नहीं करने वाली पीढियों का भविष्य छोड़ो वर्तमान भी आदर नहीं करता,डॉ. अरुण कुमार
अपने ही विद्यालय में गुरुओं के समक्ष सम्मान पाकर द्रवित हुआ मन,.. प्रो. रविशंकर
आजमगढ़। जनपद का प्रतिष्ठित विद्यालय श्री शंकर जी इंटर कॉलेज कटवा गहजी आजमगढ़ के आज 63 वर्ष पूरे होने पर भव्य समारोह आयोजित किया गया। हीरक जयंती के इस समारोह के प्रथम दिन मुख्य अतिथि के रूप में इसी विद्यालय के विद्यार्थी रहे मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में बलिया विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. संजीत कुमार, तथा हीरक जयंती कार्यक्रम के आयोजक व इसी विद्यालय के पूरा छात्र एवं चित्रकूट जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार सिंह को विद्यालय के शिक्षकों द्वारा सम्मानित किया गया। इस पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री एवं सपा के वरिष्ठ नेता श्री बलराम यादव ने किया।
आयोजन समिति के सदस्य एवं महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आज के आयोजन का मुख्य उद्देश्य अपने अवकाश प्राप्त शिक्षकों एवं क्षेत्र के अन्य वरिष्ठ जनों का सम्मान करना तथा इस विद्यालय से पासआउट करके राष्ट्रीय फलक पर अपनी कर्तव्य निष्ठा से विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली विभूतियों का सम्मान करना मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि संस्थापक प्रधानाचार्य स्वर्गीय बाबू हरिनारायण सिंह हालांकि परलोक सिधार गए हैं उनके द्वारा जो सेमिनार हाल की इच्छा व्यक्त की गई थी उसी के क्रम में चित्रकूट के एसपी और इस विद्यालय के पूरा छात्र डॉ. अरुण कुमार सिंह ने एक बड़ा सेमिनार हाल बनवाकर मंचासीन महान विभूतियां से लोकार्पित भी करवा दिया। आज बाबू भगवती सिंह एवं संस्थापक प्रधानाचार्य की आदमकद मूर्ति का भी अनावरण पाटेश्वरी वि.वि. के कुलपति प्रो. रवि शंकर आदि द्वारा किया गया।
अपने स्वागत भाषण में विद्यालय के पूरा छात्र डॉ. अरुण कुमार सिंह ने नवांकुर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला कल आपका है मंचासीन विभूतियां इसी विद्यालय के छात्र रहे हैं आप इनसे भी बड़ी ऊंचाई प्राप्त कर इस विद्यालय का नाम रोशन करें लेकिन ध्यान रखें अपनी मिट्टी से जुड़े रहे क्योंकि यह सर्व विदित है की जो पीढ़ियां अपने अतीत का आदर नहीं करती उसे भविष्य छोड़ो वर्तमान भी आदर नहीं करते। हम कहीं भी रहे अपनी जड़ों से जुड़े रहे निश्चय ही आपकी प्रगति में यह सहायक सिद्ध होगा।
पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के कुलपति ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा विद्यालय हमें मुख्य अतिथि बनाकर अजीब धर्म संकट में डाल दिया है मैं तो इसी मिट्टी में खेला हूं फिर भी इतना प्यार और सम्मान पाकर अभिभूत हूं। बलिया विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. संजीत कुमार ने इस विद्यालय में बिताए गए खूबसूरत संस्मरण से सभी को अवगत कराया उन्होंने कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूँ इस विद्यालय के कारण ही हूं इसलिए श्री शंकर जी इंटर कॉलेज के साथ-साथ संस्थापक प्रधानाचार्य के प्रति हम कृतज्ञ है, विद्यालय परिवार के एवं आयोजन समिति के सभी सदस्यों को मेरी तरफ से विशेष आभार ।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में पूर्व मंत्री श्री बलराम यादव ने संस्थापक प्रधानाचार्य स्वर्गीय बाबू हरि नारायण सिंह के साथ बिताए गए पल को शेयर करते हुए कई बार भावुक भी हुए उन्होंने कहा कि जब हमें निमंत्रित किया गया तो हमने आयोजन समिति के सदस्यों से कहा कि हम जरूर आएंगे क्योंकि उस विद्यालय से मेरी कई यादें जुड़ी हुई है। इस अवसर पर डॉ. दिनेश व डॉ. आनंद की लिखित पुस्तक लोक प्रशासन के सिद्धांत का लोकार्पण भी हुआ,
प्रबंधक डॉ. अशोक कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य श्री प्रदीप सिंह द्वारासभी आगंतुकों का पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया गया तथा अपने आशिक संबोधन में उन्होंने सभी के आगमन को प्रणाम किया।
कार्यक्रम में जिन अन्य महान विभूतियों का पदार्पण हुआ उसमें अवकाश प्राप्त अधिकारी श्री व्यास मिश्रा जी चित्रकूट के विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी डॉ. भगवान सिंह, श्री रामाधीन सिंह, राणा प्रताप सिंह, डॉ. प्रवेश कुमार सिंह, डॉ. जयप्रकाश विद्यालय परिवार के सदस्यगण आदि लोगों के साथ-साथ विद्यालय के प्राध्यापकगण गैर शैक्षणिक कर्मचारी आदि उपस्थित थे ।
डॉ. प्रवेश सिंह
मो.नं. 94 52 44 5878
