राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त ने कहा—कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रिय भागीदारी से रैली ऐतिहासिक होगी

आजमगढ़। आगामी 3 दिसंबर 2026 प्रस्तावित आजमगढ़, मऊ एवं बलिया जनपदों की मंडलीय कार्यकर्ता रैली की तैयारियों को लेकर आज एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्वांचल प्रभारी श्री अभिषेक दत्त ने प्रतिभाग कर रैली की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्वांचल प्रभारी श्री अभिषेक दत्त ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। आगामी मंडलीय कार्यकर्ता रैली संगठन की एकजुटता, सामूहिक संकल्प और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता का परिचय देगी। उन्होंने कहा कि आजमगढ़, मऊ और बलिया के कांग्रेसजन पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ रैली की तैयारियों में जुटें, ताकि यह आयोजन ऐतिहासिक और सफल साबित हो।

जिलाध्यक्ष श्री कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने कहा कि मंडलीय कार्यकर्ता रैली को सफल बनाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। आजमगढ़ सहित मऊ और बलिया के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रैली को लेकर उत्साह है। उन्होंने कहा कि यह रैली संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या में रैली में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।

बैठक में अवधेश सिंह, राजाराम यादव, राहुल राय, राम गणेश प्रजापति, चंद्रपाल सिंह यादव, अंसार अहमद, मुन्नू यादव, बेलाल बेग, पूर्णमासी प्रजापति, अजीत राय, बिपिन कुमार पाठक, शिवमंगल सिंह, रामकुमार यादव, केदार मौर्य, गोपाल कृष्ण राय , हाजी इफ़्तिख़ार , शीला भारती, सीमा भारती, प्रेमा चौहान , हरिओम उपाध्याय , रज़ा उर्रहमान, प्रदीप यादव , बृजेश पांडे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *