मोबाइल, टीवी, फ्रिज और इलेक्ट्रॉनिक्स की खरीद पर शानदार गिफ्ट, पहले 100 विजिटर्स को भी दिया गया सरप्राइज उपहार

आजमगढ़। शहर स्थित Value Plus स्टोर का ग्रैंड स्टोर एनिवर्सरी (वार्षिक उत्सव) 22 नवंबर को धूमधाम से मनाया गया। वार्षिक उत्सव के मौके पर ग्राहकों के लिए मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरणों की खरीदारी पर आकर्षक ऑफर, कैशबैक और शानदार उपहारों की पेशकश की गई। उत्सव के दौरान स्टोर में ग्राहकों की उत्साहपूर्ण मौजूदगी देखने को मिली।

स्टोर की ओर से पहले 100 विजिटर्स को बिना किसी खरीदारी के सरप्राइज फ्री गिफ्ट देने की व्यवस्था की गई। वहीं Samsung के 15 हजार रुपये के 5G मोबाइल की खरीद पर 6 हजार रुपये की साइकिल, Redmi के 16,500 रुपये के 5G मोबाइल पर 8 हजार रुपये का सफारी सूटकेस और Realme के 41,990 रुपये के मोबाइल पर 11 हजार रुपये की वाशिंग मशीन मुफ्त देने का ऑफर आकर्षण का केंद्र रहा।

इसके अलावा OPPO, vivo मोबाइल और लैपटॉप की खरीद पर 8,990 रुपये तक के उपहार, जैसे साउंडबार, ईयरबड्स, नेकबैंड और पावर बैंक दिए गए। 43 और 55 इंच टीवी तथा साइड-बाय-साइड फ्रिज की खरीद पर 9,990 रुपये तक का एयर फ्रायर उपहार में देने की पेशकश भी की गई।

ग्राहकों को मोबाइल खरीद पर दो साल की डबल वारंटी, 20 हजार रुपये तक कैशबैक, शून्य ब्याज पर आसान ईएमआई और उसी दिन डिलीवरी व इंस्टॉलेशन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

Value Plus के वार्षिक उत्सव के दौरान आकर्षक ऑफर और उपहारों के माध्यम से ग्राहकों को खरीदारी का विशेष अनुभव प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *