मुबारकपुर थाना क्षेत्र के दरियाबाद पुल के पास बृहस्पतिवार को अल सुबह लगभग छःबजे पुलिस मुठभेड़ के दौरान लूट में वांछित चल रहे दो बदमाश पुलिस की गोली लगने अपराधी हुए घायल। घायल बदमाशों को गिरफ्तार कर उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर में भर्ती कराया जहां से उन्हें जिला स्वास्थ केन्द्र के लिए रेफर कर दिया गया ।पुलिस ने एक मोटरसाइकिल, दो तमंचा दो खोखा कारतूस व लूट के रूपए बरामद किया है।

मुबारकपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार अपने हमराह पुलिस बल के साथ दरियाबाद पुल की तरफ वाहन से गस्त कर रहे थे कि मुखबिर की सूचना पर मोहम्मदाबाद की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे ओझौली मार्ग पर मुड़कर भागना चाहे कि उनकी मोटरसाइकिल मोड़ पर गिर गई और वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाश पुलिस पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किए। जवाब मे पुलिस ने भी फायर किया और पुलिस मुठभेड़ में बदमाशों को गोली लगी और घायल हो गए। घायल बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से लूट की एक पल्सर मोटरसाइकिल, दो तमंचा 315बोर,दो खोखा कारतूस और लूट के 2500रूपये बरामद होना बताया। मुठभेड के दौरान पकड़े गए बदमाश थाना क्षेत्र के नीबी बुजुर्ग निवासी नीरज पाल पुत्र हवलदार पाल व दूसरा अपराधी ग्राम बम्हौर निवासी वसीम पुत्र शमीम का नाम शामिल है। पुलिस का कहना है कि विगत दिवस पूर्वान्चल एक्सप्रेस वे के अंडरपास बम्हूर रोड के समीप बदमाशों ने थाना कोतवाली सदर के मनचोभा ककरहटा निवासी विजय यादव पुत्र ह्रदय नारायण से असलहा के बल लूट की घटना को अंजाम दिये थे। घटना में शामिल विगत बीती मंगलवार को मुठभेड में बम्हौर अन्डर पास पुल के पास से अपराधी, नीतीश पुत्र राम नाथ निवासी जहानागंज थाना क्षेत्र के ग्राम डाहा महीनवा का रहने वाला पुलिस की गोली से घायल होने पर दबोचा लिया गया था। अभी उक्त घटना का एक आरोपी मुबारकपुर थान क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव का रहने वाला अनुराग पुत्र राम लखन फरार चल रहा है। इस प्रकार 72घण्टा के अन्दर यह पुलिस मुठभेंड़ की दूसरी घटना है।बता दें कि इस पुलिस मुठभेड़ से तीन दिन पूर्व इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बम्हौर अन्डर पास के मुठभेंड़ हु ई थी। इसमें भी पुलिस ने लूट की घटना का अनावरण किया था। पुलिस कप्तान अनुराग आर्य ने मुबारकपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार व पुलिस टीम को पुरूस्कार दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *