संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने घर के पीछे पेड़ पर साड़ी व गमछा से फंदा बना कर लगा ली फांसी, शव का कराया गया पोस्टमार्टम।

आज़मगढ़,अतरौलिया थाना क्षेत्र के उपटापार बांसगांव निवासी पिकअप चालक 25 वर्षीय संजय सोनी पुत्र सुभाष सोनी ने घर के पीछे आम के पेड़ में साड़ी व गमछा का फंदा बना कर लटक कर आत्महत्या कर ली। रात्रि लगभग साढ़े नौ बजे के करीब फांसी परिजनों ने उसको देखा। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने कि पुलिस भी पहुंच गई। मृतक के शव को नीचे उतरवा कर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। घटना का कारण आर्थिक तंगी बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार मृतक संजय सोनी अपनी खुद की पिकअप चलाता था। वह दिन में दस बजे अपने काम से निकला था। मृतक के पिता सुभाष सोनी दुकानदार हैं। मृतक तीन भाइयों में बीच का था। संजय की शादी आरती से हुई थी। मृतक के पास एक लड़का रुद्र सोनी उम्र 1 वर्ष तथा लड़की सोनी 2 महीने की है। रविवार को दिन में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *