चंदौली। पुलिस अधीक्षक चन्दौली आकाश पटेल ने गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 को पुलिस कार्यालय में जनता दर्शन का आयोजन कर विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान उन्होंने शिकायतकर्ताओं से प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का भरोसा दिलाया।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता कर शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना चन्दौली पुलिस की प्राथमिकता है।

एसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनता दर्शन में आने वाले नागरिकों और फरियादियों के साथ शिष्ट एवं विनम्र व्यवहार किया जाए। प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए उसके गुण-दोष के आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जनता दर्शन के दौरान कुल 17 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनके निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

AKCLIVENEWS18

संवाददाता :  हयात हुसैन अंसारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *