आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य रामसूरत राजभर के 64वें जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को केक काटकर पार्टीजन और समर्थकों की तरफ से उनको शुभकामनाएं दी गईं और जिला महिला अस्पताल में पहुंचकर मरीजों में फल का वितरण किया गया।इस दौरान मौजूद लोगों ने रामसूरत राजभर को इसी प्रकार से जनता की सेवा के लिए और जनहित के संघर्ष के लिए खड़े रहने के लिए शुभकामनाएं दीं। भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के माहुल मंडल अध्यक्ष संदीप राजभर ने बताया कि रामसूरत राजभर हमेशा से संघर्षशील रहे हैं। जिस प्रकार से उनको भारतीय जनता पार्टी और राज्यपाल ने जिम्मेदारी सौंपी है उसे पर वह पूरी तरीके से खरा उतरेंगे। वह केवल फूलपुर ही नहीं पूरे जनपद के विकास के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि रामसूरत राजभर भारतीय जनता पार्टी से शुरू से जुड़े रहे हैं। 1996 के लोकसभा चुनाव में उनको 1 लाख 73 हजार वोट मिला था लेकिन वह चुनाव हार गए थे। इसके बाद भी विधानसभा चुनाव में उनकी हार हुई थी। लेकिन पार्टी ने उन पर विश्वास जताया उनको बड़ी जिम्मेदारी दी।इस मौके पर लालगंज प्रभारी डॉ .घुरहू राजभर सहकारी समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण मौर्य, एमएलसी प्रतिनिधि सरवन निषाद संजय निषाद सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे
