आजमगढ़। जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के अवदह खास गांव की पोखरी में पूर्व प्रधान की बेटी का शव बरामद हुआ। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहंुच गयी। जिला मुख्यालय से पहुंची फोरेंसिक टीम घटना की जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार अवदह खास गांव निवासी पूर्व प्रधान ध्यानचंद सिंह की पुत्री 35 वर्षीया अनीता सिंह पत्नी नवीन का विवाह ग्राम गोकुलपुर थाना सरायमीर में हुआ था। विगत कुछ माह से मानसिक इलाज कराने के लिए वह मायके में अपनी पुत्री 14 वर्षीय गीता के साथ रह रही थी। बुधवार की भोर में वह घर से बिना कुछ बताए कहीं चली गई। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इस बावत परिजनों ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। आज सुबह खेत जा रहे ग्रामीणों ने ध्यानचंद सिंह के घर के पीछे पोखरे में शव उतराया देखा। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। परिजनों ने अनीता के रूप में उसकी पहचान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *