मेंहनगर। थाना क्षेत्र के नोनीपुर उर्फ नई गांव निवासी एक विवाहिता लापता हो गई है। जानकारी होने पर पहुंचे मायके वालों ने थाने में तहरीर देकर ससुराल पक्ष के लोगों पर विवाहिता को गायब करने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई

मेहनाजपुर थाना क्षेत्र निवासी खिचडू ने तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री आशा की दूसरी शादी लगभग 12 साल पहले मेंहनगर थाना क्षेत्र के नई गांव निवासी कैलाश राम से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही कैलाश आशा को आए दिन पीटता था। एक अप्रैल को ससुरला वालों ने सूचना दी कि आशा बिना बताए कही चली गई है। सूचना पाकर बेटी के ससुराल पहुंचे खिचडू ने देखा कि ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं। खिचडू ने तत्काल थाने जाकर पुलिस को तहरीर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *