गोण्डा RPF के द्वारा राष्ट्रीय पक्षी मृत मोर की सम्मान पूर्वक सुपुर्दगी

ब्यूरो हामिद अली,
गोण्डा,दिनांक 09.04.24 को समय 07.30 बजे रात्रि डियूटी में तैनात कान्स महेश कुमार बीट सं0 5±6 पर तैनात थे कि गश्त के दौरान पीएफ नं0 04 के पश्चिमी साइड में एक मोर मृत अवस्था में पाया गया जिसे रात्रि अधिकारी को सूचित करते हुये राष्ट्रीय पक्षी मोर को वहाॅ से सम्मान पूर्वक पोस्ट हाजा पर लाया गया जिसे श्री अमित कुमार वर्मा बीट प्रभारी वन रक्षक वन विभाग गोण्डा को सूचित किया गया उनके द्वारा एक स्टाफ श्री रघुनाथ पाण्डेय दैनिक श्रमिक के साथ पोस्ट पर उपस्थित हुये तथा बताये कि हमलोग इसे ले जायेगे जिसे उनि सुरेन्द्र कुमार, सउनि रामदत्त प्रसाद, हेका सुभाष चन्द, मका सरोज कुमारी सभी रेसुब गोण्डा द्वारा उक्त राष्ट्रीय पक्षी मोर को ससम्मान पूर्वक श्री अमित कुमार वर्मा बीट प्रभारी वन रक्षक वन विभाग गोण्डा साथ स्टाफ को को सुपुर्द किया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *