संवाददाता संतोष कुमार मिश्रा

आजमगढ़ जिले के बूढनपुर नगर पंचायत मे राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2024,25 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बताते चलें कि राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन एस के बी एम इंटर कालेज दिलदार नगर गाजीपुर में किया गया था। जिसमें प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं में सिद्धि सिंह, को गोल्ड मेडल, शिवासी भारती को सिल्वर, आर एन गुप्ता, अभिनय गुप्ता इशांत, मनीष रजनीश निषाद को गोल्ड मेडल देकर, व रजनीश निषाद, को सिल्वर लकी को ब्रोंज देकर सम्मानित किया गया।आजमगढ़ के किक बॉक्सिंग जिला सचिव राम प्रवेश ने बताया कि आजमगढ़ जिले के बच्चों ने खेल में प्रतिभाग किया। जिसमे 5 बच्चों का राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ। खेल कूद से शारीरिक तथा मानसिक विकास होता है। एक स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ्य मस्तिष्क का विकास होता है। खेल कूद मे अपार संभावनाएं होती है। इस मौके पर अभिभावक लोगों द्वारा बच्चों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर रवि किरण सिंह, उपेंद्र राम, मुन्ना गुप्ता महेश कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *