थाना- कोतवाली
कोतवाली एवं अतरौलिया क्षेत्रान्तर्गत बारात मालिक से लूट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार; लूट के 01 लाख 30 हजार रुपये और घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद

पूर्व की घटना– दिनांक 14.2.2024 को वादी मुकदमा चन्द्रमौलि उपाध्याय पुत्र लालता प्रसाद उपाध्याय नि0-164 श्री रामनगर गौशाला रोड नामदडी जोधपुर पूलिस थाना- बनाद राजस्थान द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि वादी के लड़के का विवाह जनपद आजमगढ के हरीओम शुक्ला पूत्र स्व लालमणी शुक्ल की पुत्री से दि0 13/02/2024 को होना था, जिसके लिए बरात बहम्स्थान आजमगढ से चौधरी गेस्ट हाउस आजमगढ के लिए समय लगभग 09.05 PM पर निकल रही थी इसी दौरान दो लडके वादी का बैग छीनकर भाग गये जिसमें 01 लाख पच्चास हजार नगद रुपया, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैनकार्ड व आवास की चाभी का गुच्छा था। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 91/2024 धारा 392 भादवि0 पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
दौरान विवेचना अभियुक्त गोविन्दा लोना पुत्र पुनवासी लोना निवासी शाहपुर फिरोजपुर थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकर नगर उम्र 27 वर्ष का नाम प्रकाश में आया।
गिरफ्तारी का विवरण– दिनांक 22.04.24 को उ0नि0 उमेशचन्द्र यादव व उ0नि0 राजनरायन पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त गोविन्दा लोना पुत्र पुनवासी लोना निवासी शाहपुर फिरोजपुर थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकर नगर उम्र 27 वर्ष को बाग लखराव पुल से समय करीब 20.00 बजे गिरफ्तार किया गया।
➡ जिसके कब्जे से लूट का 13000 रूपया, बैग, 02 आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, ड्राइवरी लाइसेंस, फोटो व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद कर अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त- गोविन्दा लोना पुत्र पुनवासी लोना निवासी शाहपुर फिरोजपुर थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकर नगर उम्र 27 वर्ष।
बरामदगी- 13000 रूपया (लूट का),01 बैग, 02आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, ड्राइवरी लाइसेंस, फोटो व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल (रजि0न0 UP44BE 9663, ई0न0 JA07ABM9L11151, चे0न0 MBLJAW181M9L00317)
पूछताछ का विवरणः-
अभियुक्त गोविन्दा लोना पुत्र पुनवासी लोना निवासी ग्राम शाहपुर फिरोजपुर थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकर नगर उम्र करीब 27 वर्ष ने बताया कि उसका एक ग्रुप है जिसमे अभियुक्त के आलाव 1.लल्लू उर्फ सागर लोना पुत्र सुक्खू लोना 2. गोलू लोना पुत्र सुक्खू 3. काई उर्फ करिया उर्फ हरिया पुत्र पुनवासी सभी समस्त निवासी ग्राम शाहपुर फिरोजपुर थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकर नगर 4. मनोज लोना पुत्र बड़कन्ने लोना साकिन बालमपुर थाना कोतवाली देहात जनपद सुल्तानपुर है । और लगन के सीजन में बारात को टारगेट करते है। मालिक की पहचान कर मोटरसाइकिल से बारात मालिक का बैग छीनकर भागते है। तथा शेष 03 साथी घटना के तुरन्त बाद पीछा करने का नाटक करते हुये पकड़ो पकड़ो चिल्लाते है। जिससे जनता भ्रमीत हो जाती है और हम लोग मौके से छीना हुआ बैग लेकर फरार हो जाते है। पैसे आपस मे पांचो लोग बाँट लेते है।
➡ ब्रह्मस्थान मन्दिर के पास से लूटे गये बैग में कुल 150000 रूपये मिले थे जिसे अभियुक्तों ने करतालुपर के पास 01 खण्डहर मकान में बराबर बराबर बाँट कर बैग व कागजात उसी खण्डहर मकान में फेंक दिया था तथा उपरोक्त अभियुक्तो ने ही अतरौलिया में भी उसी दिन बारात मालिक से लूट किये थे ।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0- 91/24 धारा 392 भादवि0 थाना कोतवाली आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास–
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना/जनपद
1 91/24 395/412 भादवि कोतवाली आजमगढ़
2 42/24 392 भादवि अतरौलिया आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम– उ0नि0 उमेशचन्द्र यादव, उ0नि0 राजनरायन पाण्डेय, हे0कां0 महेन्द्र यादव, कां0 अखिलेश यादव, कां0 अंकित कुमार, कां0 राजन कुमार थाना कोतवाली आजमगढ़।
रिपोर्टर प्रभात कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *