संवाददाता निखिल कुमार 
बलरामपुर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कोड़िया बाजार में पुत्र के साथ बाइक से नेवरी जाते समय टैक्टर से टक्कर होने से घायल इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत
महराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा जजीज गांव निवासी गप्पू निषाद (19) पुत्र सिकंदर शुक्रवार की दोपहर 1.30 बजे आजमगढ़ से बाइक लेकर अपनी मां मंजू (43) पत्नी सिकंदर के साथ नेवरी रिश्तेदार के घर जा रहे थे जैसे ही कोडिया कप्तानगंज पहुंचे ही थे तभी तेज रफ्तार से आती टैक्टर की चपेट में आने से दोनो घायल हो गए वही टैक्टर छोड़ चालक फरार हो गया घायल को आस पास के लोगो ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम 5.00 बजे मौत हो गई मृतक कक्षा 12 का छात्र था दो भाई एक बहन में सबसे छोटा था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *