संवाददाता गणेश गुप्ता
देवगांव आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र कालीचा बाद निवासी मोहन सरोज पुत्र बौद्धनाथ सरोज ने देवगांव कोतवाली पर बड़ा आरोप लगाया है और बताया कि कोतवाली में हम लोग की सुनवाई नहीं हो रही है। प्रार्थी ने बताया कि देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुर ग्राम निवासी चंद्रिका सरोज व अन्य चार अज्ञात ने गाड़ी से हम लोग को कुचल कर मारने का प्रयास किया। हम लोग किसी तरह से अपना जान बचा पाए और कई सामान को क्षत्रिग्रस्त कर दिया। जब हम लोग देवगांव कोतवाली प्रार्थना पत्र के देने गए तो कोतवाल साहब ने हम लोगों की एक न सुनी।
