
108 एम्बुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ने सभी एंबुलेंस को किया अलर्ट
24 घंटे मरीजों को सेवा देने के लिए उपलब्ध रहेंगी 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवाएं
लखनऊ। होली के मौके पर 108 एवं 102 एम्बुलेंस अलर्ट मोड पर रहेंगी। एम्बुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज ने सभी एम्बुलेंसों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। जिले में 108 सेवा की सभी एम्बुलेंस 24 घंटे लोगों की सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगी। कोई भी व्यक्ति 108 नम्बर पर कॉल करके एम्बुलेंस सेवा का लाभ ले सकता है।
108 एवं 102 एम्बुलेंस सेवा के क्षेत्रीय प्रबंधक सुमित प्रताप सिंह ने बताया कि दिवाली पर मरीजों को तुरंत एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अलर्ट जारी किया गया है। 108 सेवा की सभी 51 एंबुलेंस मरीजों की सेवा के लिए 24 घंटे तैयार रहेंगी। सभी एंबुलेंसों में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए गए हैं। होली पर आवश्यकता के मुताबिक पुलिस व प्रशासन के सहयोग से एम्बुलेंसों को ऐसी लोकेशन पर रहने के निर्देश दिए गए हैं जिससे आवश्यकता पड़ने पर लोगों को जल्दी सुविधा दी जा सके।
निम्न समस्याओं के लिए डायल करें 108
पटाखे से या अन्य कारण से जलने पर,
रोड एक्सीडेंट या किसी अन्य प्रकार की दुर्घटना होने पर
दिल का दौरा या हार्ट अटैक होने पर
तेज पेट दर्द, सांस लेने में तकलीफ होने पर
अचानक बेहोश होने पर, बुखार होने पर
कुत्ता, बंदर या अन्य जानवरों के काटने पर
कहीं आग लगी हो और फायर बिग्रेड व एंबुलेंस की आवश्यक्ता हो
उपरोक्त के अलावा अन्य किसी भी प्रकार की इमरजेंसी होने पर आज जिला महिला अस्पताल के सभी एंबुलेंस कर्मियों ने बहुत ही धूमधाम से होली मनाया और आम जनमानस पर सेवा के लिए संकल्प लिया वहां पर रीजनल मैनेजर सुमित प्रताप सिंह जिला प्रभारी अजय राय वरुण यादव वीरेंद्र यादव और गुलशन कुमार उपस्थित रहे
