संवाददाता अर्जुन कुमार
आगामी होली और रमजान त्योहारों को सकुशल और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंडलायुक्त श्री विवेक, डीआईजी श्री सुनील कुमार सिंह, जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल, और पुलिस अधीक्षक श्री हेमराज मीना ने संयुक्त रूप से कोतवाली से बड़ादेव, मातबरगंज, तकिया, चौक, और पहाड़पुर तक पैदल रूट मार्च किया। इस रूट मार्च का उद्देश्य सुरक्षा का अहसास कराना और त्योहारों के दौरान शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना था।
