बिलरियागंज। क्षेत्र के मधनापार कब्रिस्तान के पास बुधवार की शाम दो बाइक की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। उनकी हालत गंभीर बनी हुई हैं। मधनापार निवासी रामसमुझ (27) व इस्माइलपुर गोरिया निवासी रामानंद (21) दोनों अलग-अलग बाइक से जा रहे थे। बिलरियागंज मधनापार रोड पर कब्रिस्तान के पास दोनों की बाइक में टक्कर हो गई। जिससे दोनों घायल हो गए। उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। रामसमुझ की हालत नाजुक बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *