बूढ़नपुर। अतरौलिया थाने के भीलमपुर छपरा गांव में बुधवार को अज्ञात कारणों से गन्ना की फसल में आग लग गई। इससे दो बीघा गन्ना की फसल जलकर नष्ट हो गई। गांव निवासी आलोक कुमार सिंह के खेत में सुबह करीब 11 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। करीब एक घंटे बाद ब्रिगेड पहुंची, लेकिन तब तक पूरा गन्ना जल गया था। पीड़ित ने बताया कि करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसके साथ ही एक सप्ताह पूर्व कंधरापुर थाना क्षेत्र के कपसा गांव निवासी जमुना यादव के गन्ने के खेत में आग लग गई थी। करीब 12 बिस्वा गन्ना जलकर नष्ट हो गया था। पीड़ित ने बताया कि करीब 40 हजार की क्षति हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *