आज़मगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने ही परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित अमर राय का कहना है कि उसकी माता की दहेज के कारण हत्या की गई थी, और अब उसके पिता की मृत्यु के बाद पैतृक संपत्ति हड़पने की साजिश रची जा रही है।

अमर राय, निवासी ग्राम नासिरूद्दीनपुर, थाना तहबरपुर, जनपद आज़मगढ़, ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पिता स्वर्गीय मातबर राय के निधन के बाद उसकी चाची, दादी और अन्य परिजनों ने साजिश के तहत संपत्ति के दस्तावेज़ जालसाजी से तैयार कर लिए। अमर का आरोप है कि दस्तावेज़ विरेन्द्र कुमार राय और आभा राय की साज़िश में तैयार कराए गए, जिनकी जानकारी उसे पिता की मृत्यु के बाद ही हुई।

अमर ने यह भी आरोप लगाया कि उसे और उसकी बहन को अब पैतृक मकान में रहने नहीं दिया जा रहा है और उन्हें जान से मारने की धमकियाँ दी जा रही हैं। अमर ने अपनी माँ की हत्या का हवाला देते हुए कहा कि अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिला, तो उनकी भी हत्या की जा सकती है।

पीड़ित ने थाना तहबरपुर में रिपोर्ट दर्ज कर मकान में प्रवेश दिलाने और जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *